अन्य विभिन्न गतिविधियां -
छात्र संघ
महाविद्यालय में आयुक्त, कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार एवं संविधान के अन्तर्गत छात्र संघ का गठन किया जाता है। इसका कार्यकाल एक शैक्षणिक सत्र होता है। इसके अन्तर्गत छात्र कल्याण एंव विकास सम्बन्धी गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
योजना मंच
इस महाविद्यालय में योजना मंत्र सत्र 1961-62 से कार्य कर रहा है। महाविद्यालय के किसी भी संकाय का छात्र इसका सदस्य बन सकता है लेकिन कला संकायय के अर्थशास्त्र के छात्रों के लिए सदस्यता अनिवार्य है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश की आर्थिक समस्याओं और गतिविधियों तथा योजना-बद्ध विकास के प्रति जिज्ञासा एवं रूझान पैदा करना है। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ, विस्तार भाषण, शैक्षणिक एवं भ्रमण का आयोजन किया जाता है।
विद्यार्थी परामर्श एवं सूचना केन्द्र :-महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले सभी संकाय के विद्यार्थियों के मार्ग दर्शन हेतु एक विद्यार्थी परामर्श एवं सूचना केन्द्र सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। इस केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन, रोजगार, शैक्षणिक तथा अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रदान की जाती है और उनका मार्गदर्शन किया जाता है, जो छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रम को पूरा करने के पश्चात् अत्यन्त लाभदायक होताा है।
महिला अध्ययन केन्द्र :-
महाविद्यालय में महिला अध्ययन केन्द्र कार्यरत है। इसमें प्रत्येक छात्रा की सदस्यता अनिवार्य है। महिला अध्ययन केन्द्र के माध्यम से छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
`शतधारा´ एवं `यमक´ का प्रकाशन
कॉलेज द्वारा प्रति वर्ष में `शतधारा´ नामक पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू व फारसी भाषा में छात्रों व प्राध्यपकों की रचनाएँ छापी जाती है। इच्छुक छात्र अपनी रचनाएँ सम्बन्धित सम्पादकों को अन्तिम रूप से 31 दिसम्बर तक दे सकते है। पत्रिका में विशेष आयोजनों तथा विशिष्ट योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों के फोटो भी प्रकाशित किए जाते है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय की ओर से त्रैमासिक सूचना पत्रिका `यमक´ का भी नियमित प्रकाशन किया जा रहा है।