पुस्तकालय
महाविद्यालय पुस्तकालय अलग भवन में स्थापित है। इनमें मुक्त द्वार प्रणाली को अपनाया गया है। छात्रों के लिए अलग से अध्ययन कक्ष है जिसमें ``पत्र-पत्रिकाएँ एवं आरक्षित पाठ्यपुस्तकें´´ पढ़ने की सुविधा है। `पाठ्य पुस्तक कक्ष´ में छात्रोपयोगी पुस्तकें रखी हुई है जिसमें से प्रतिदिन छात्रों को पुस्तकें निर्गमित की जाती है। पुस्तकालय में बुक बैंक योजना के अन्तर्गत निर्धन एवं प्रतिभावन छात्रों को पूरे सत्र के लिए भी पुस्तक दी जाती है।
1.
|
प्रवेश सम्बन्धी सभी औपचारिकताएँ पूरी हो जाने के बाद अपना परिचय-पत्र प्रस्तुत करने पर विद्यार्थियों को पुस्तक-कार्ड मिल सकेंगे। |
2.
|
पुस्तकें कार्ड पर ही दी जाएगी, अत: कार्ड को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी। कार्ड खो जाने पर दूसरा कार्ड इश्यू नहीं किया जाएगा और इस प्रकार विद्यार्थी को शेष बचे कार्ड से ही काम चलाना होगा। यदि खोए हुए कार्ड पर कोई पुस्तक इश्यू हो जाती है तो उसका सारा दायित्व सम्बन्धित विद्यार्थी का होगा, चाहे, उसने कार्ड खो जाने की सूचना दे दी हो। |
| 3. |
पुस्तक कार्ड किसी अन्य को `अहस्तान्तरणीय´ होगा तथा सत्र के अन्त में इसे वापिस पुस्तकालय में जमा करना होगा। |
| 4. |
एक कार्ड पर एक ही पुस्तक दी जायेगी। निम्न प्रकार की पुस्तकों का निर्गमन नहीं होगा :- |
1. दुर्लभ व मूल्यवान पुस्तक
2. परीक्षा के फार्म
3. विशेष आरक्षित पुस्तकें
4. मल्टी-वोल्यूम सैट (एक से अधिक खण्डों वाली पुस्तकें)
5. पाठ्यक्रम (Syllabus)
6. पत्र-पत्रिकाएँ
7. सन्दर्भ-ग्रन्थ
पुस्तकालय का समय:-
पुस्तकालय का समय : प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे
पुस्तकों का लेनदेन : प्रात: 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे

Top
|