रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम
व्यावहारिक जीवन में छात्रों में भविष्य निर्माण हेतु राज्य सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं ने कई कार्यक्रम एवं योजनाएँ घोषित की है। निकट भविष्य में निम्नांकित योजनाओं की क्रियान्विति संभावित है। छात्र इनसे सम्बन्धित सूचनाएँ सूचनापट्ट पर देखें अथवा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी से सम्पर्क करते रहें।
1. यू.जी.सी. द्वारा संचालित (कैरियर ओरिएन्टेड पाठ्यक्रम)
(I) पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
(II) वास्तु शास्त्र में डिप्लोमा।
(III) प्रकार्यात्मक संस्कृत पाठ्यक्रम
2. आयुक्तालय द्वारा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम
(I) बेसिक अंग्रेजी पाठ्यक्रम
(I) बेसिक कम्प्यूटर पाठ्यक्रम
(III) उद्यमिता प्रबन्धन विकास पाठ्यक्रम
(IV) मानव संसाधन प्रबन्धन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम
(V) मानव संसाधन प्रबन्धन में प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम
3. वर्धमान खुला विश्वविद्यालय, कोटा के अध्ययन केन्द्र की स्थापना के बाद छात्रों को खुला विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रमों की सूचनाएँ, मार्ग निर्देशन तथा अध्ययन सुविधायें प्राप्त हो सकेंगी।
4. राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण/राज्य सरकार अथवा उसके द्वारा प्राधित गैर सरकारी संगठनों द्वारा समय-समय पर रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का संचालन किया जायेगा।
(I) ग्लोबल स्किल एनहांसमेंट एवं इंगलिश स्पीकिंग कोर्स।
महाविद्यालय द्वारा इन सभी पाठ्यक्रमों की सूचना यथा समय सूचनापट्ट पर लगाई जायेगी। इन सूचनाओं का अवलोकन एवं तदनुसार पाठ्यक्रमों में सहभागिता स्वंय छात्र की जिम्मेदारी होगी।

Top
|